रायपुर वॉच

Petrol Diesel Price : सुबह होते ही रायपुर में 10 rs. से ज्यादा सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए डीजल का लेटेस्‍ट रेट

Share this

रायपुर। राजधानी में पेट्रोल सस्ता होते ही लोगों में पेट्रोल डालने की होड़ मची हुई है। सुबह से पेट्रोल पंप में वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। कल रात केंद्र सरकार ने तेल के दाम में कटौती करते हुए बड़ी राहत लोगों को दी थी। रायपुर में पेट्रोल 101.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस प्रकार रायपुर में पेट्रोल 10.01 रुपये सस्ता हुआ है और डीजल की कीमतों में 7.40 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। पेट्रोल का दाम रायपुर में फिर से दो माह पहले के स्तर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो माह पहले यानी 22 मार्च से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। इन दो महीनों में पेट्रोल 101.46 रुपये से बढ़कर 111.47 रुपये पहुंचा था। इसी प्रकार डीजल की कीमतें भी 92.33 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.86 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट के ही संकेत बने हुए है। आने वाले दिनों में दाम थोड़े और गिर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *