रायपुर : 12 मई गुरुवार की रात 8 बजे स्वामी विवेकानद एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रेश हुआ था. जिसमें राज्य के दो पाईलट का क्रेश में निधन हो गया था. वही राज्य सरकार के क्रैश हुए हेलीकाप्टर का मलबा सुरक्षित रखा गया है. इसका इंजन और टेल रोटर स्टेट हेंगर में रखा गया है।
बता दे की हेलीकाप्टर क्रेश होने की वास्तविक वजह जानने के लिए सबको डीजीसीए की रिपोर्ट का संतजार है.गुरुवार की रात पायलट कैप्टन जीके के पंडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव रात्रि उड़ान का अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान लगभग तीस फीट की ऊंचाई से हेलीकाप्टर गिर पड़ा और दोनों कैप्टन की मृत्यु हो गई थी।
इस मामले की जांच के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविशन और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेष्टिकेश ब्यूरो के कुल 5 सदस्य रायपुर पहुंचे थे. उन्होंने मामला का निरीक्षण करने के बाद हेलीकाप्टर के ब्लैक बॉक्स को अपने कब्जे में कर लिया था और वापस चले गए थे। हेलीकाप्टर के मलबे को माना विमानतल में सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है और इंजन तथा टेल रोटर को पृथक रखा गया है। विमानन संचालक एनएन एक्का के मुताबिक मामले की सारी जांच डीजीसीए और इसकी इन्वेस्टीगेशन टीम कर रही है।

