विदेश

नोबेल पुरस्कार विजेता नेता को 5 साल की जेल, रिश्वत में सोना-डॉलर लेने का इल्जाम

Share this

बैंकॉक । म्यांमार की अपदस्थ नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के पहले मामले में 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है। जानकारी के अनुसार म्यांमार की सैन्य अदालत ने 76 साल की सू ची को 600000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने का दोषी ठहराया। सू ची के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 11 मामले हैंए उन्हीं में से एक ये मामला है।
पिछले साल फरवरी में सेना द्वारा तख्तापलट के बाद सत्ता से बाहर कर दी गयीं सूची ने इस आरोप से इनकार कर दिया था कि उन्होंने एक शीर्ष राजनीतिक सहकर्मी ने घूस के तौर पर सोना और हजारों डॉलर लिए थे। इस अपराध के तहत अधिकतम 15 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उनके समर्थकों और स्वतंत्र विधि विशेषज्ञों ने उनकी सजा की निंदा करते हुए इसे अनुचित और सू ची को राजनीति से हटाने के मकसद से उठाया गया कदम बताया है। उन्हें अन्य मामलों में पहले ही छह साल की कैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

इससे पहले आंग सान सू ची को छह साल कैद की सजा सुनाई गई थी। ये मामले कोविड.19 से जुड़े नियमों को तोडऩेए सेना के खिलाफ लोगों को भड़काना और दूरसंचार से जुड़े कानून को तोडऩे से संबंधित है। हालांकि सू ची सभी आरोपों का सामना करते हुए घर पर ही नजरबंद हैं। म्यांमार की बात करेंए तो यहां के लोगों ने सैन्य तख्तापलट का खूब विरोध किया है। वह बड़ी संख्या में सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। लोगों की आवाज दबाने के लिए सेना ने भी सभी तरीके अपनाए हैं। उसने 1700 से अधिक लोगों को मार दिया हैए जबकि तख्तापलट के बाद से 13000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *