दिल्ली

Russo-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध अमेरिका-रूस के बीच छद्म युद्ध नहीं हैः ऑस्टिन

Share this

डेस्क। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि वह नहीं मानते हैं कि यूक्रेन में जारी संघर्ष अमेरिका और रूस के बीच एक छद्म युद्ध है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को कहा था कि चूंकि रूस ने फरवरी में अपना सैन्य अभियान शुरू किया था, इसलिए अमेरिका ने यूक्रेन की रक्षा के लिए कम से कम 3.7 अरब डॉलर प्रदान किए हैं। वहीं कम से कम 30 अन्य देशों ने यूक्रेन को 1.3 अरब डॉलर की सहायता प्रदान की है।

ऑस्टिन ने मंगलवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में फॉक्स न्यूज से कहा, “हम रूस के साथ लड़ाई में नहीं हैं। मौजूदा संघर्ष रूस और यूक्रेन के बीच है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्ष छद्म युद्ध में नहीं बदल रहा है।

साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या यूक्रेन में संघर्ष छद्म युद्ध में बदल सकता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है, यह स्पष्ट रूप से यूक्रेन की लड़ाई है। यूक्रेन के पड़ोसी, सहयोगी और साझीदार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं कि उन्हें सफल होने के लिए क्या चाहिए।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *