देश दुनिया वॉच

UPSSSC Exam Calendar 2022 : PET और यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी

UP उत्तरप्रदेश | 22 अप्रैल 2022 |  UPSSSC PET 2022 Date, UP Lekhpal Exam date, UPSSSC Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 और लेखपाल भर्ती परीक्षा ( up lekhpal exam date 2022 ) समेत कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है।

upsssc.gov.in पर जारी यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा।

वहीं 8985 पदों के लिए राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 ( upsssc lekhpal exam date ) करीब दो माह बाद 19 जून 2022 को होगी। सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को होगी। कैलेंडर में तीन दिन (6 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर 2022) आरक्षित रखे गए हैं।

अगले माह 8 तारीख को यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा करने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती होगी।

इसके बाद 16 पदों के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का आयोजन 22 मई को होगा। आईटीआई अनुदेशक  के  2504 पदों के लिए परीक्षा 17 जुलाई को होगी।

 

यूपीएसएसएससी परीक्षा कार्यक्रम में 1953 पदों के लिए सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा 2018 की तिथि को लेकर कहा गया है कि इस संबंध में बाद में सही समय पर सूचित किया जाएगा।
परीक्षाओं की तिथियां 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा – 8 मई

कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा – 22 मई
सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 – 22 मई
राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा – 19 जून 2022
सम्मिलित प्रवेर अवर वर्ग सहायक पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2021- 29 जून 2022
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 3 जुलाई 2022
अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021- 17 जुलाई
सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 – 7 अगस्त 2022
वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 21 अगस्त 2022
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 – 18 सितंबर 2022 सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्ववेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा – यथासमय सूचित किया जाएगा।

कैलेंडर में कहा गया है कि विशेष हालातों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *