प्रांतीय वॉच

मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1671 कि्ंवटल खाद्यान्न आबंटित

Share this

जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में मई माह के लिए

धमतरी 20 अप्रैल 2022 | मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह मई हेतु कुल 1671 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 888 प्राथमिक स्कूलों के लिए 884 कि्ंवटल 22 किलोग्राम और 456 माध्यमिक स्कूलों के लिए 787 क्विंटल 68 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 378 क्विंटल 97 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 188 क्विंटल 94 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 190 क्विंटल तीन किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। ज्ञात हो कि धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलां में से नगरनिगम धमतरी के 54 स्कूलों में स्वयंसेवी संस्था को 192 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया। इनमें 34 प्राथमिक स्कूलों के लिए 123 क्विंटल 40 किलोग्राम और 20 माध्यमिक स्कूलों में 69 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है।

इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 304 स्कूलों के लिए 410 क्विंटल 52 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 185 प्राथमिक स्कूलों के लिए 192 क्विंटल 90 किलोग्राम और 119 माध्यमिक स्कूलों के लिए 217 क्विंटल 62 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 279 क्विंटल 32 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 140 क्विंटल 58 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 138 क्विंटल 74 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 410 क्विंटल 39 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 238 क्विंटल 40 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 171 क्विंटल 99 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *