प्रांतीय वॉच

खैरागढ़ चुनाव में प्रवास पर रहे जिला भाजपा पदाधिकारी महामंत्री विकास दीवान

Share this

 

संजय महिलांग
बेमेतरा। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस विधानसभा के मतदाताओं को अपने पाले में लाना राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि दोनों दलों के सभी बड़े-छोटे नेता यहां संपर्क करके मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए 10-15 दिनों से जुटे हुए है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार बेमेतरा जिला से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं जिला महामंत्री विकास दर दीवान ने जिले के प्रतिनिधित्व करते हुए खैरागढ़ ग्रामीण मंडल में भाजपा के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। वह बेमेतरा जिला के अन्य पदाधिकारियों के साथ विगत 15 दिनों से खैरागढ़ प्रवास पर हैं और पार्टी के पक्ष पर शक्ति केंद्र व बूथ में बैठक लेकर भाजपा के लिए प्रचार पर जुटे हुए हैं। बेमेतरा जिले से लगातार प्रवास पर गए राजेंद्र शर्मा वाह विकास दर दीवान ने पार्टी से मिली जिम्मेदारी स्वरूप मदौड़ा शक्ति केंद्र के चारों बूथ में भाजपा की जीत का दावा किया है और खैरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी की वापसी तय बताइए है।

रविवार को प्रचार थमने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मजबूत संकल्प के साथ विजय खैरागढ़ के अभियान में जुटे हुए हैं। हम अपने संगठन के पांचों मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व मतदान केंद्रों तक पहुंच कर मतदाताओं से भाजपा के लिए समर्थन के लिए अपील किया हैैं। जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।हमारी जीत निश्चित है। हमारे प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए अपील करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धन-बल का उपयोग किया है प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है और जिस तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनावी अभियान में अपना अधिक समय दे रहे है। देश के किसी ही मुख्यमंत्री ने आज इतना समय किसी भी चुनाव नहीं दिया, जितना उन्होंने दिया है। उनके चेहरे पर हार के डर को पढ़ी जा सकती है। हर मोर्चे पर हर वर्ग उनसे नाराज हैं ,और हमारी जीत सुनिश्चित है।जिस तरह से जनता ने हमे समर्थन किया है।

जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, विधायक शिवरतन शर्मा,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, नारायण चंदेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री किरण देव सहित सभी स्टार प्रचारक ,पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चो के पदाधिकारियों सभी ने बेहतर योजना बनाकर यहाँ काम किया है, निश्चित रूप से खैरागढ़ में भाजपा का कमल खिलेगा औऱ भूपेश सरकार के आंतक को करारा जवाब मिलेगा।

बेमेतरा जिले से भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास घरडे, कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, चंद्रपाल साहू, योगेश वर्मा, तारण राजपूत, युपेश साहू, अभिषेक राजपूत, सुरेश निषाद, ने भी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *