देश दुनिया वॉच

आज का राशिफल 10/04/2022

Share this

मेष राशि

आज बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि

आज घरवालों के सहयोग से आप हर चीज को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज नवरात्रि के नौंवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा।

मिथुन राशि

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

कर्क राशि

आज आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि

आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि

आज आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे।

तुला राशि

आज आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। जरूरतमंद को सवा किलो जौ दान कर दें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि

आज सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि

आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा।

कुंभ राशि

आज कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि

आज शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *