देश दुनिया वॉच रायपुर वॉच

केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2022” के पाँचवे संस्करण का वर्चुअल मोड में प्रदर्शन किया गया |

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के करोड़ों छात्रों के साथ जनसंवाद किया | छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का अनूठे अंदाज में जवाब दिया छात्रों को कहा कि :- तनाव मुक्त होकर परीक्षा दीजिए | अभिभावकगण से अनुरोध किया कि आप लोग अपने सपने को बच्चों पर मत थोपिए | “परीक्षा पे चर्चा 2022” कार्यक्रम के प्रदर्शन की निगरानी के लिए प्राचार्य द्वारा बी.डी मानिकपुरी, अरविंद भटपहरे, संजय बिसेन , रवि देवांगन एवं अजीत मेहर को सम्मिलित कर निगरानी टीम बनायी गयी थी |

टीम के मार्गदर्शन में विद्यालय के 47 क्लासरूम , 1 सी एम पी रूम तथा डोम में कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया | 1497 छात्रों, 306 अभिभावकों, 61 शिक्षकों तथा 53 अन्य लोगों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का वर्चुअली प्रदर्शन देखा | ई जे मैथ्यू के मार्गदर्शन में विद्यालय के 6 छात्र जयंत खांडे, प्रसून पारधी, श्रेया साहू , देवाशीष पुरोहित, काव्या बिसेन तथा स्नेहा भौमिक ने राजभवन से कार्यक्रम में हिस्सा लिया |

 

कार्यक्रम के पश्चात मीडिया न्यूज 18 एवं न्यूज प्लस 21सीजी में शिक्षक सृष्टि गुप्ता एवं संदीप फुलझेले के मार्गदर्शन में कक्षा 12 के छात्र मास्टर देवांश तिवारी तथा अन्य छात्रों ने *परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम* पर अपने विचार प्रस्तुत किए | उक्त जानकारी जिला समन्वयक परीक्षा पे चर्चा एवं प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज ने दी |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *