रायपुर वॉच

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिंहदेव आज शाम को जाएंगे मणिपुर

Share this
रायपुर। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मणिपुर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से इस विषय पर चर्चा करने के बाद मणिपुर चुनाव के उपरांत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सोमवार शाम 6:45 पर स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव मणिपुर के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव मणिपुर पहुँचकर विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन वहाँ उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुकुल वासनिक से भी स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने इस पूरे विषय पर चर्चा की है, दोनो वरिष्ठ नेता हाईकमान के निर्देश पर एक साथ मणिपुर में मौजूद रहेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *