देश दुनिया वॉच

आज मनाया जाएगा विश्व वन्यजीव दिवस, जानें इतिहास और थीम

Share this

3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाया जाता है। ऐसे में कल इस दिन को मनाया जाएगा. इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य दुनियाभर( all over world) में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता (Awareness) पैदा करना है

क्या है इस बार विश्व वन्यजीव दिवस की थीम( theme)

और जीव-जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके. विश्व वन्यजीव दिवस 2022 की थीम है- पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना (Recovering Key Species For Ecosystem Restoration)

क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव दिवस

विश्व वन्यजीव दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस बात को समझना होगा कि पृथ्वी पर जैव विविधता को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है कि हम धरती के पर्यावरण ( environment)संबंधित स्थिति के तालमेल को बनाए रखें और इसके लिए वातावरण में पेड़-पौधों ( plants)के साथ साथ वन्यजीव का होना भी जरूरी है।

विश्व वन्यजीव दिवस का इतिहास ( history) 
जानवरों और पेड़-पौधों की खराब दुर्दशा को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2013 के 20 दिसंबर को 68वें सत्र में 03 मार्च के दिन को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के रूप में अपनाए जाने की घोषणा की थी।3 मार्च को विलुप्तप्राय वन्यजीव और वनस्पति के व्यापार पर अंतर्राष्ट्रीय( international) सम्मेलन को स्वीकृत किया गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *