रायपुर वॉच

CG Breaking: निष्क्रिय पदाधिकारियो पर गिरी गाज… दो जिलों के यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी हुई भंग!!

Share this

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस (Chattisgarh Youth Congress) द्वारा एक निलंबन आदेश जारी (Suspension Order Issue) किया गया है। दो यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्षों (Youth Congress District President) को उनके पद से हटाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी (Coco Padhi) के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई है। इस आदेश पत्र को प्रभारी महासचिव अशरफ ने जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों लगभग पैंतीस से चालीस निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह सभी प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में शामिल नही हुए थे। कार्यकर्ताओ को प्रदेश आलाकमान ने 5 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने का समय दिया था।

नोटिस के जवाब नहीं मिलने पर फिलहाल कांकेर जिला अध्यक्ष पंकज वाधवानी को हटाया गया है। इसके साथ ही बेमेतरा जिले से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुलजार अली को भी हटाया गया है। जिसके साथ सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी भंग हो गयी है। बताया जा रहा है कि, आने वाले समय में कुछ और जिला अध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारी भी बदले जा सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *