प्रांतीय वॉच

पल्स पोलियो अभियान आज

 

संजय महिलांग/ नवागढ़/   पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर टीकाकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 215 दलों का गठन किया गया है, जिसके निरन्तर निरीक्षण हेतु 31 सुपरवाइज़र नियुक्त किये गए है।
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर बस स्टैंड नवागढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष  तिलक घोष, जीवन दीप समिति सदस्य  लव जांगड़े,  मुकेश बिसेन द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ एवम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ बी एस वर्मा, बीपीएम  सी के देवांगन, एन एमएस  उदय राम ध्रुव,  नीलाम्बर साहू,  अम्बालिका, सेवती, एवम बूथ टीम सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *