रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़: मौसम में बदलाव के साथ बादल रहने के आसार..मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर की ठंडी हवा के स्थान पर बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसी वजह से अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते ठंड भी कम होगी। आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने व तापमान बढ़ने से अब ठंड भी थोड़ी कम हुई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। अब ठंड धीरे-धीरे कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *