प्रांतीय वॉच

अनुमानित लक्ष्य से 13 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी पंजीकृत 84 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान

Share this

तापस सन्याल/ बलरामपुर / समर्थन मूल्य में जिले के लिए निर्धारित अनुमानित लक्ष्य से 13203 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 31 जनवरी 2022 की स्थिति में 44 उपार्जन केंद्रों में कुल 01 लाख 91 हजार 567 मेट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है जबकि अनुमानित लक्ष्य 1 लाख 78 हजार 353 मीट्रिक टन है।
जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए जिले के 43 हजार 301 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 36 हजार 594 किसानों ने अपना धान बेच लिया है जो कुल पंजीकृत किसानों का 84 प्रतिशत है। अब तक खरीदे गए धान का 53 प्रतिशत का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था होने से किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे किसान जल्दी धान बेच रहे हैं। अब धान खरीदी में केवल 5 कार्य दिवस ही शेष है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *