नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर आरएन सिंह के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह छापेमारी पिछले 3 दिन से चल रही है। आईटी विभाग ने पूर्व आईपीएस के घर से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरएन सिंह का बेटा अपने घर की बेसमेंट में एक प्राइवेट लॉकर फर्म चलाता है। ये लॉकर किराये पर दिए जाते हैं। आयकर विभाग ने यहां तलाशी अभियान में करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि पैसा किसका है? अभी तलाशी अभियान जारी है। इस वॉल्ट में 650 लॉकर बताए जा रहे हैं।

