बिलासपुर। अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर कार्रवाई करने के निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने ईदगाह चौक स्थित हुक्काबार में छापामार कारवाई की है। यहाँ मैनेजर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को यहाँ हुक्का पिलाने की सूचना मिली थी।
इस पर पुलिस ने टीम गठित कर उस कैफे में छापामारा। पुलिस के आने की खबर मिलते ही कैफे संचालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कैफे में ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस को मौके पर चार युवक और दो युवती हुक्का पीते हुए मिले। वहीं पुलिस को हुक्का बार से तीन हुक्का पॉट, निकोटिन युक्त फ्लेवर 3 पैकेट, एक डब्बा स्प्रिंग वॉटर समेत 20,000 रुपए का माल बरामद हुआ है। सभी 6 आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।