देश दुनिया वॉच

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज, हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share this

नई दिल्ली। कला जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​

बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई; जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *