देश दुनिया वॉच

चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका: भगवंत पाल समेत इन 5 दिग्गजों की BJP में एंट्री…

Share this

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. यहां चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर डीसीसी (ग्रामीण) अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर सहित उसके पांच सीनियर नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चुग ने कहा कि भाजपा के पक्ष में एक नई लहर शुरू हो गई है और वह विधानसभा चुनाव के बाद जल्द ही ‘कांग्रेस मुक्त’ पंजाब देखेगी।

भगवंत पाल अमृतसर (ग्रामीण) डीसीसी के तीन बार अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह प्रमुख खालसा दीवान के कार्यकारी सदस्य हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह भुल्लर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रतन सिंह सोहल (अटारी), परमजीत सिंह रंधावा और तजिंदर पाल सिंह शामिल हैं।

‘पंजाब चुनाव में कांग्रेस का सफाया होगा’
तरुण चुग ने कहा कि पंजाब चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। चुग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रोश है और आगामी चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *