(रायपुर ब्यूरो ) | ग्राम मुंगेसर अब नगर पंचायत चंदखुरी का हिस्सा हो चुका है | महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंकज लाल तिवारी इसी ग्राम के थे | उन्होंने नगर निगम रायपुर में राजस्व अधिकारी के पद पर अंतिम सेवा दी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के सचिव भी रहे , बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो भूमिगत रूप से देश की आजादी के लिए लड़े उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का मान दिला कर , भोपाल जाकर पेंशन चालू कराया , स्वतंत्रता संग्राम के समय में श्री पंकज लाल तिवारी अंग्रेजों से अनेक बार भागकर मुंगेसर एवं चंदखुरी में अलग-अलग जगहों पर जा कर छुपे भी जिसका वर्णन दिन पेपर में प्रकाशित भी हुआ है | स्वर्गीय पंकज लाल तिवारी के पिता के द्वारा ग्राम मंगेतर में स्कूल निर्माण के लिए आठ एकड़ एवं तालाब निर्माण हेतु ढाई एकड़ की जमीन भी दान में दी गई थी | जिसमें आज हाई स्कूल निर्मित है | स्वर्गीय पंकज लाल तिवारी इसी गांव में रहते हैं थे एवं उनके पुत्र आज भी इसी गांव में खेती करते हैं | जिनका लगाओ शुरू से ही अपने ग्राम की ओर रहा है | अतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री व विधायक आरंग शिव डहरिया से विनम्र निवेदन है कि स्वर्गीय पंकज लाल तिवारी के नाम पर एक वार्ड जो उनके गृह से लगा हुआ है उसे उनके नाम पर करने की कृपा करें |
- ← मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने शपथ और संकल्प लें
- छत्तीसगढ़ के कई IFS अधिकारियों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…देखें पूरी लिस्ट →