प्रांतीय वॉच

दया सिंह ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड: BJP में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले प्रदेश के इकलौते पार्षद

Share this

 

तापस सन्याल
 भिलाई। भाजपा के पार्षद दया सिंह ने अपने पहले ही चुनाव में रिकॉर्ड बना लिया। ये रिकॉर्ड प्रदेश में बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रत्याशी हैं जिन्होंने इतनी भारी मतों से विजयी प्राप्त किया। 15 निकायों में हुए चुनाव में अब तक ऐसा कोई पार्षद प्रत्याशी नहीं जिसे 1000 से ज्यादा वोटों की जीत मिली हो। दया सिंह 982 वोटों से चुनाव जीते हैं। कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह मंगल को दया ने चुनाव हराया है। दया के अलावा कोई दूसरा भाजपा प्रत्याशी नहीं है जिन्होंने इतने वोटों से चुनाव जीता है। चूंकि बता दें कि दया को हराने के लिए विरोधी पार्टियों ने हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी। दया को कई मामलों में विवादित करने की कोशिशें हुई लेकिन जनता ने दया का साथ देते हुए वोटों का आशीर्वाद दे दिया।

संगठन के भरोसे पर उतरे खरे
दया सिंह चुनाव लड़ने की प्लानिंग नहीं थी। संगठन ने एक उद्देश्य के साथ उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मैदान में भेजा। सीधे वार्ड-44 खुर्सीपार की सीट दी। दया यहां रूके नहीं और थके नहीं। कांग्रेस के अलावा निर्दलियों से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *