प्रांतीय वॉच

17 दिसंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Share this

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 December 2021: मेषः वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है. आज का दिन महत्वपूर्ण है। भविष्य को लेकर थोड़ा चिंताग्रस्त रहेंगे। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन के मामले में सावधानी बरतें। धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज का दिन उन्नति भरा रहेगा।

कर्क : मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति से बचें। धन की हानि हो सकती है। बड़ा निवेश सोच समझ कर ही करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह: मन प्रसन्न रहेगा। अति उत्साहित होने से बचें। व्यापार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।

कन्या : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। काम की अधिकता रहेगी। परिजनों के लिए समय निकाल पाना आज मुश्किल होगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। इनकम में वृद्धि हो सकती है। कोई नया कारोबार भी आरंभ कर सकते हैं, पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। अपने जुबान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज धन का निवेश करने से बचना होगा नहीं तो परेशानी होगी।

धनु: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव हैं।

मकर: किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। आलस को अलविदा कहकर मन से कार्य करें। आज लक्ष्य को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कुंभ : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों और यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मीन: मन अशान्त हो सकता है। धन की बचत करनी होगी। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। आज आप को बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। म‍ित्रों का साथ रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *