रायपुर वॉच

WEATHER ALERT : प्रदेश में उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आना शुरू, मौसम विभाग ने दी जानकारी, अब गिरेगा पारा

Share this

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव शुरू हो गया है। इन दिनों उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक लगातार प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट रही। इसकी वजह से ठंड में भी थोड़ी बढ़ोतरी रही। कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर भी देखने को मिला। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा रायपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरा है। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक ही है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तरी भाग से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरेगा। बुधवार आठ दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा।
ऊलन बाजार में बढ़ने लगी भीड़
पारे में गिरावट आते ही अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। इसके चलते ऊलन बाजार में भी भीड़ उमड़ने लगी है। ऊलन बाजार में उपभोक्ताओं को ऊलन कपड़ों की नए रेंज के साथ ही 20 फीसद तक छूट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों पर आफर दिए जा रहे हैं।
इस तरह रहा तापमान
रायपुर 29.4 18.6
बिलासपुर 29.4 17.6
दुर्ग 33.2 15.2
जगदलपुर 28.7 17.2
पेन्ड्रा 27.1 15.4
अंबिकापुर 25.0 13.5

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *