प्रांतीय वॉच

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित

Share this
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् जिले में रविवार को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं द्वारा परिवार के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फ़ॉर्म 6, आवश्यक दस्तावेज़ो सहित संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों व अविहित अधिकारियों को उपलब्ध करवाया गया। इसके साथ ही मतदाताओं द्वारा नाम सुधारने, मृत्यु और शिफ्ट हुए व्यक्तियों के नाम विलोपन हेतु तथा मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्टिंग हेतु मतदाताओं द्वारा आवेदन जमा किए गए।
आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 नवंबर 2021 तक आवेदन किसी भी मतदान केंद्र में या तहसील कार्यालय में ऑफलाइन या Voter Helpline@www-nvsp-in ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जायेगा, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए जुड़े मतदाताओं को 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर म्च्प्ब् कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, अभियान के दौरान, विभिन्न बिंदुओं के आधार पर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी व स्वीप नोडल प्राध्यापक महाविद्यालय को भी पुरुस्कृत किया जावेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *