दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे,बिलासपुर संभाग प्रभारी परमीत सिंह बग्गा,शक्ति जिला प्रभारी मसूद अहसान,राहुल हंसपाल के निर्देशानुसार एवं मयंक सोनी जी के मार्गदर्शन में आज संतोष लहरे के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल परसाडीह में एनएसयूआई के कैंपस चलो यात्रा अभियान के बारे में छात्रों को बताया गया एवं शिक्षा बचाओ देश बचाओ के तर्ज पर छात्रों को केंद्र सरकार के छात्र विरोधी शिक्षा नीति के बारे में बताया गया तथा छात्र छात्राओं को एनएसयूआई संगठन में जोड़ा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व NSUI कार्य करणी विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप पटेल जी , गौठान अध्यक्ष नवधा लहरे, गयाराम पटेल , प्रभात लहरे उपस्थित थे।
एनएसयूआई का कैंपस चलो यात्रा अभियान पहुंचा स्कूलों में

