प्रांतीय वॉच

गोहरापदर इकाई के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाई गई

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : गोहरापदर इकाई के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संपर्क केंद्र अमलीपदर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बनाया जा रहा है विद्यार्थी परिषद ने बताया कि यह विद्यार्थियों के हित के लिए छात्र संगठन किया जा रहा है गोहरापदर इकाई के नगर मंत्री क्षितिज नारायण तिवारी के नेतृत्व में ग्राम अमलीपदर के कार्यकर्ता अतुल ताम्रकार, उमंग सिन्हा व नमन पांडेय द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अतुल ताम्रकार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाया जा चुका हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विवादों का नहीं समाधान का परिषद है इसमें किसी भी छात्र को स्कूल संस्था से परेशानी होती है तो वह विद्यार्थी परिषद के पास आवे जहां उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा । उन्होंने आगे बताया कि अभी तक 330 विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद में सदस्य बना चुके हैं छात्र हित में यह संस्था विद्यालयों में समस्या समाधान के लिये प्रयास कर रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *