पॉलिटिकल वॉच रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज निवास कार्यालय में देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया | उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने अपने कुशल नेतृत्व दूरदर्शिता पक्के इरादे इरादे और बुद्धि कौशल से भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया | उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया | श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन कौमी एकता के रूप में मनाया जाता है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की | जिनमें बांग्लादेश का उदय भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना प्रमुख उपलब्धियां रहीं | उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा जी देश के पहले और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही है | मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सब को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे |
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा , मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव , छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *