प्रकाश नाग/केशकाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को केंद्र सरकार की बेपरवाही के कारण देश मे बेलगाम होती मंहगाई के विरोध में बड़ेराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक चलेगा। अभियान प्रभारी जनपद पंचायत केशकाल के अध्यक्ष महेंद्र नेताम के नेतृत्व में पदयात्रा की शुरुआत ग्राम -कोरगांव से कोंगरा तक पदयात्रा की शुरुआत हुई।
इस दौरान अभियान प्रभारी महेंद्र नेताम ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं, जनता परेशान है। ऐसे में हम जन जागरण अभियान आरंभ कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और महंगाई के मुद्दे पर उन्हें जागरुक करेंगे। जनजगारण अभियान को लेकर सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस टोल-फ्री नंबर भी जारी करेगी जिस पर इस अभियान के समर्थक मिस्ट कॉल कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हीरा लाल नेताम अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बडेराजपुर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सोहन राठौर, जिला एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर नाग, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल उसेण्डी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलासमन्वयक खिलेश्वर शोरी, राकेश कुंजाम, दयानंद कुंजाम, अरुण नाग, राजेश यादव ,अंकालू दास मानिकपुरी, जनपद सदस्य विनोद कुमार नाग, कोरगांव सरपंच रामायाण सिंह ध्रुव, उपसरपंच नरेन्द्र जैन ,पंचूरामनेताम, भोला सिन्हा, अघन सिंह मण्डावी, पुन्नू राम नेताम, रतिराम मण्डावी, देशाराम केमरो, विमल नेताम, भागीरथी नेताम, अभीराम , मन्नू राम पावर, इंदल यादव, कमलेश यादव।सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल रहे।