प्रांतीय वॉच

शा.उ.मा.वि. पटौद में ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर चरण- 2’’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर/पटौद : शा.उ.मा.वि. पटौद में ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर चरण -02’’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के बुनियादी कौशलों का विकास करने हेतु विद्यालय स्तर पर विषयवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य बी.आर. नायक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्रीमती उर्मिला गायकवाड़ ने की। निर्णायक समिति में सेवानिवृत्त व्याख्याता संतोष साहू एवं शाला विकास समिति से रतन टांडिया, राकेश नायक एवं माधव कुलदीप थे।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा- पठन कौशल (हिन्दी) प्रथम शालिनी बजरंग, द्वितीय शालिनी साहू। पठन कौशल (अंग्रेजी) प्रथम गीतांजली, द्वितीय आकाश दर्रो। हस्त पुस्तिका लेखन (हिन्दी) प्रथम मानसी साहू, द्वितीय इशिता साहू। हस्त पुस्तिका लेखन (अंग्रेजी) प्रथम लीसा साहू, द्वितीय आस्था रामटेके। विज्ञान के प्रयोग प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शन प्रथम आकांक्षा साहू, द्वितीय ममता मरकाम। गणितीय कौशल एवं विकास प्रथम खुशी भारद्वाज, द्वितीय सोनाली एवं रूखमणी जैन। सामाजिक अध्ययन प्रोजेक्ट प्रथम रोहन मरकाम, द्वितीय दीपिका नेताम एवं सोनम रहें। इसके अलावा हिमांशु, स्मृति, तान्या, चांदनी, अंजली, प्रवीण, नोदिता, पूजा, संजिता, वीना आदि के प्रोजेक्ट भी सहरायनीय रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रमिला साव (व्याख्याता) ने किया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता माधवी नेताम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टॉफ का सक्रिय सहयोग रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *