प्रांतीय वॉच

प्रदेश अध्यक्ष का बेमेतरा भाजपा ने किया स्वागत

Share this

संजय महिलांग/बेमेतरा। कवर्धा मामले में जेल जाने वाले दुर्गेश देवांगन एवं भाजपा नेता विजय शर्मा के परिजनों से मिलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कवर्धा के लिए निकले। जिसकी सूचना मिलने पर बेमेतरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना बस स्टैंड चौक में फूल मालाओं एवं पटाखों से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष जोशी से जिले में संगठनात्मक गितिविधियो की जनाकारी ली और आगमी कार्यक्रमों पर चर्चा भी किया। जिसमें बाद सभी कवर्धा के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, दयावंत धर बांधे, राजा पांडेय, विजय सिन्हा,परमेश्वर वर्मा, मोंटी साहू, निशा चौबे, दीपेश साहू, देवादास चतुर्वेदी, मिन्टू बिसेन, विकास घरडे, हर्ष तिवारी, गोवेन्द्र पटेल, विवेक दीवान, रोहित महेश्वरी, गौकरण साहू, योगेश वर्मा, विकास तम्बोली आदि उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *