रायपुर वॉच

बैंक गारंटी पत्र में छेड़खानी कर 19 लाख पार, दो बैंक अफसरों पर FIR

Share this

रायपुर : राजधानी के एक बैंक में जमा गारंटी पत्र की तारीख बदलकर दूसरी कंपनी को 19 लाख जारी कर दिए। दूसरी कंपनी ने पैसा भी निकाल लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दो बैंक अधिकारियों के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। इसमें कुछ और लोगों की भूमिका संदिग्ध है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी वैभव शुक्ला की ग्रैंड संस कंपनी है। उनकी कंपनी ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी से अनुबंध किया था। वैभव ने केनरा बैंक में 35 लाख की बैंक गारंटी दी थी। दो साल बाद दोनों कंपनी में पैसों को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने अनुबंध रद्द कर दिया। वैभव ने बैंक में जो गारंटी पत्र दिया था। उसमें छेड़खानी कर 19 लाख निकाल लिए। पुलिस के अनुसार गारंटी पत्र बैंक में जमा था। बैंक के अधिकारी संजय कुमार और शैलेष परमार पर उसमें छेड़खानी का आरोप है। उन्होंने तारीख बदलकर पैसा जारी कर दिया। इसमें बैंक और कंपनी के कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार उनकी जांच के बाद अपराध में उनकी भूमिका प्रमाणित होने के बाद उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *