प्रांतीय वॉच

महर्षि भवन चिरमिरी में आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का विधायक व महापौर ने किया भूमि पूजन

Share this

चिरमिरी/कोरिया (भरत मिश्रा)। महर्षि भवन चिरमिरी के आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का पूजन मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ विनय जायसवाल, नगरपालिक निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल, सभापति श्रीमती गायत्रीविरहा जी, वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती पुष्पा नेताम,एम आई सी सदस्य रज्जाक खान,एवं प्रेमशंकर सोनी के आतिथ्य में एवं सम्पन्न हुआ विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में ब्राह्मणों को संसार एवं सभी जीवों के कल्याण हेतु देवताओं से वरदान मांगने वाले बताया, उन्होंने कहा कि ब्राह्मण देवताओं और मनुष्यों के बीच की एक कड़ी है जो समस्त मानव समाज के लिए आदरणीय है, महापौर श्रीमती कंचन ने कहा कि ब्राह्मण समाज का यह कार्य कोरोना महामारी के कारण विलम्ब से प्रारम्भ हो सका पर अब शीघ्र सम्पूर्ण किया जायेगा विधायक ने आश्वासन दिया कि कार्य हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी, चिरमिरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरिकान्त अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन में माननीय विधायक जी के स्वभाव को उत्तम बताते हुए महर्षि भवन को सर्वसुविधा सम्पन्न एवं सर्वसुलभ भवन बनाने की प्रतिबद्धता जताई जिससे समाज के सभी मांगलिक कार्यों का सम्पादन सुविधा पूर्वक इस भवन में हो सके साथ ही चिरमिरी में निवासरत लगभग आठ सौ परिवारों के एक साथ उत्सव मनाने की बात कही भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में चिरमिरी विप्र परिवार के सचिव धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वाचस्पति दुबे चिरमिरी विप्र समाज की नारायणी अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश पाराशर,श्रीमती रेशम त्रिपाठी, श्रीमती दर्पणा पाण्डेय,गोदरीपारा इकाई के अध्यक्ष आर. पी शुक्ला, हल्दीबाड़ी इकाई अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला,वरिष्ठ सम्माननीय बृजेश्वर पाण्डेय, सी.एल मिश्र, डाॅ प्रमोद त्रिपाठी,डाॅ डी के उपाध्याय,भरत मिश्रा, अश्वनी पाण्डेय, वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार दुबे,रमेश शुक्ला, विश्वजीत पाण्डेय , रामलखन मिश्रा, आर एल गौतम, येनेन्द्र पाण्डेय,सौखीलाल गौतम, यदुवंश तिवारी, पवन तिवारी, योगेश पंडित जी, अरविंद महराज, हमाम मिश्रा, अशोक तिवारी, मीडिया प्रमुख जितेन्द्र मिश्रा, धनंजय तिवारी, रवी तिवारी, रमेश दुबे,मोहित पाण्डेय, अशोक तिवारी, शिवम पाण्डेय, सनी पाण्डेय , प्रहलाद पाठक सहित चिरमिरी विप्र परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन श्री आर पी शुक्ला जी एवं वाचस्पति दुबे ने किया भूमिपूजन में वेदमंत्रों का उद्घोष पण्डित श्री पवन तिवारी, श्री योगेश पण्डित जी, श्री अरविंद महराज एवं श्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी जी द्वारा किया गया ब्राह्मण समाज चिरमिरी, चिरमिरी क्षेत्र के विकास एवं स्थिरता हेतु ईश्वर से सदैव कामना करता है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *