देश दुनिया वॉच

10 लाख रुपए का गांजा लेकर ओडिशा से हरियाणा जा रहे थे तस्कर, नगरनार में पुलिस ने 2 तस्कर को दबोचा

Share this

जगदलपुर ; बस्तर पुलिस ने एक बार फिर गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर लगभग 10 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों तस्कर ओडिशा से ट्रक में 200 किलो गांजा लेकर छतीसगढ़ पहुंच थे। जिन्हें नगरनार में पुलिस ने दबोच लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से लाखों रुपए का गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए हरियाणा ले जाया जाएगा। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर बस्तर पुलिस अलर्ट हुई। जिसके बाद नगरनार थाना के जवानों की एक टीम बनाई गई। जिन्हें छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर धनपुंजी के पास भेजा गया। जवानों ने यहां चेक पोस्ट लगाया। यहां से गुजरने वाली हर वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान ओडिशा से जगदलपुर की तरफ एक ट्रक आ रही थी।

जिसे रुकवा कर जवानों ने तलाशी ली। ट्रक में 4 बड़े प्लास्टिक की बोरी में 200 किलो गांजा भरा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामद किया। इसके बाद ट्रक चालक व हेल्पर को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए तस्कर तौफीक खान (22) और उस्मान खान (22) यह दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *