प्रांतीय वॉच

टीचर्स एसोसिएशन ने किया सत्याग्रह कार्यक्रम

महेन्द सिंह/पांडुका/नवापारा/राजिम: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर में 2 अक्टूबर को गरियाबंद जिले में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन सहसचिव विनोद सिन्हा, संयुक्त सचिव यशवंत बघेल,प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू,प्रदेश मंत्री छन्नू सिन्हा व जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर की उपस्थिति में सत्याग्रह कार्यक्रम कर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव यशवंत बघेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षको के लिए जिस प्रकार से संविलियन मुख्य मांग था ठीक उसी प्रकार अब सबसे महत्वपूर्ण मांग पूर्व सेवा की गणना है,,अर्थात संविलियन जैसे ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने आगे कहा है कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति को पूर्व सेवा की गणना से ही दूर किया जा सकता है,ध्यान रहे अगर पूर्व सेवा की गणना नही होगी तो संविलियन तिथि ही आपकी प्रथम सेवा अवधि मान ली जाएगी, तब वेतन विसंगति को परिभाषित करना दुष्कर होगा। संगठन सहसचिव विनोद सिन्हा ने कहा कि पूर्व सेवा की गणना मान्य होते ही 10 वर्ष की सेवा में क्रमोन्नति वेतनमान मिल सकेगा इससे सहायक शिक्षक को उच्च वर्ग शिक्षक का 4200 ग्रेड पे वाला वेतनमान मिलेगा, पूर्व सेवा की गणना से ही 5 वर्ष में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला व उच्च वर्ग शिक्षक पद पर पदोन्नति मिलेगी, जिनका वेतनमान भी 4200 ग्रेड पे वाला ही होगा।सबसे पहले 10 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी सहायक शिक्षक क्रमोन्नति लेंगे, उसके बाद 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पदोन्नति प्राप्त करेंगे, इन दोनों ही प्रक्रिया में अधिसंख्य सहायक शिक्षको को उच्च वर्ग शिक्षक का वेतनमान मिल जाएगा और वे न्यून वेतन से ऊपर जाएंगे,,यह केवल एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षक को ही प्राप्त होगा, जबकि क्रमोन्नति अवधि 10 वर्ष में शिक्षक व व्याख्याता को समयमान मिलेगा।प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू ने कहा कि पूर्व सेवा अवधि की गणना से ही शिक्षक समतुल्य पुनरीक्षित वेतनमान व तत्कालीन प्राप्त समयमान में 1.86 के गुणांक में वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति की आंशिक सुधार किया जा सकता है। प्रदेश के समस्त शिक्षक अगर पूर्व सेवा के लिए एकजुट होंगे तो निश्चित ही शासन को नियुक्ति प्रक्रिया, संविलियन, सेवा पुस्तिका, एल पी सी मुद्दे के कारण पूर्व सेवा का लाभ देना पड़ेगा। संविलियन को शिक्षको ने एकजुटता की लड़ाई से प्राप्त किया है।पूर्व सेवा की गणना की मांग सर्वोपरि है, इससे क्रमोन्नति, पदोन्नति मिलेगी, वेतन विसंगति दूर होगी, पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने कहा कि प्रदेश के एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता का हित पूर्व सेवा अवधि की गणना करने से ही है। वही शिक्षकों का व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जावे तथा शिक्षक पं/ननि संवर्ग को 01/05/2013 से दिए गए पुनरीक्षित (समतुल्य) वेतनमान में भूतलक्षी प्रभाव से 1.86 के गुणांक पर निर्धारण करने का आदेश जारी किया जावे व 2 वर्ष में एक वेटेज का लाभ दिया गया है उसे 1 वर्ष में 1 वेटेज देने का आदेश देते हुए रिवाइज एलपीसी जारी किया जावे। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष नंदकुमार रामटेके व आभार व्यक्त ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत मे स्वच्छ्ता अभियान चलाकर आसपास की परिसर व गार्डन की साफ सफाई की। सत्याग्रह आन्दोलन में गिरिश शर्मा ,भुवन यदु नंदकुमार रामटेके,लता ध्रुव ,टिकेन्द्र यदु,सुरेश केला,,हुलस साहू ,जितेंद्र सोनवानी ,गोविंद पटेल ,सलीम मेमन आर एस कंवर दिनेश निर्मलकर ,नोखे साहू, धनश्याम देवांगन ,नितिन बखरिया किरण साहू संजय यादव ,जमशीर कुरैशी, ईरफान कुरैशी ,सुरेन्द्र सोनटेके ,नारायण निषाद, वामन दीवान,डगेश्वर ध्रुव, मुकन्द कुटारे, प्रहलाद मेश्राम ,चुम्मन सिन्हा कृपा राम बघेल ,विनोद साहू ,राजेश साहू अम्बेश्वरी साहू, हुलेश्वरी सोनकर, कन्हैया मिश्रा ,रवि अग्रवार, विजय साहू, गौतम भेजीकर, किशोर कुमार साहू,बलराम बंजारे, छगन दीवान, सरोजनी साहू , कौशल्या ध्रुव, मान बाई बंजारे, सुषमा सोनी, कालिदी ढीढी, ज्योति ध्रुव ,ईश्वरी सिन्हा, अनिता मेश्राम ,प्रतिभा सकरिया नीता सर्वा ,निरंजना सोनवानी, मीना चक्रधारी ,अंजू घेवरीया ,सतरूपा विप्रे सहित जिला ईकाई गरियाबंद के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *