रायपुर : मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है, विधायक आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुई क्या? गए हैं आ जाएंगे। हर व्यक्ति स्वतंत्र है कोई आदमी आए जाए जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब जोड़ा जाना चाहिए, जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो उसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है l
दरअसल शुक्रवार से आज सुबह तक 13 विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं। 10 विधायक दिल्ली में पहले से मौजूद हैं। शाम तक कुछ अन्य विधायकों के दिल्ली जाने की सूचना है। कांग्रेस विधायकों का पहला जत्था बुधवार को दिल्ली पहुंचा था। तब से प्रदेश की राजनीति गर्म है। उधर, दुर्ग में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, सभी 70 के 70 विधायक एक राय हैं। जो हाईकमान कहेगा, सभी मानेंगे।
कांग्रेस विधायक ममता चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, विनय भगत और लक्ष्मी ध्रुव शनिवार सुबह हवाई अड्डे पहुंचे। सभी ने कहा, वे निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के साथ शिशुपाल शोरी, लालजीत सिंह राठिया, संतराम नेताम, राजमन बेंजाम, डॉ. केके ध्रुव, उत्तरी जांगड़े, किश्मतलाल नंद दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रायपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव ने कहा, उन्हें दिल्ली से बुलाया गया गया है, क्यों बुलाया गया है यह नहीं पता।