प्रांतीय वॉच

कलेक्टर नन्दनवार ने किया मिसमा में लाख उत्पादन का निरीक्षण

Share this
  • ग्रामीणों से की चर्चा, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

सुकमा : कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने आज ग्राम पंचायत मिसमा में कृषकों द्वारा की जा रही लाख उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने लाख की खेती का जायजा लिया और ग्रामीणों से रुबरु भी हुए। इस दौरान सुकमा वनमण्डलाधिकारी श्री जे.एस रामचन्द्र सहित वन विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। विदित हो कि वन विभाग सुकमा वनमण्डल द्वारा कृषकों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर ने लाख की खेती कर रहें ग्रामीणों को एक बेहतर बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए ताकि किसानों को अपना उत्पाद विक्रय करने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

श्री नन्दनवार ने ग्रामीणों से भी चर्चा कर मूलभूत सुविधाओं जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने पर शासन द्वारा प्रदाय की जा रही प्रोत्साहन राशि के बारे मंे बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि धान की फसल के बदले अपने खेतों में वर्ष 2021-22 तथा आगामी वर्षों में वृक्षारोपण करने पर 3 वर्षों तक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खेतों में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर करने हेतु क्रेडा विभाग की सहायता से सौर उर्जा चलित पम्प सुविधा का लाभ लेने की बात कही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *