- नए नए फरमान जारी किए जानें का शिक्षकों ने जताया विरोध
पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर बी.आर.सी सभा कक्ष में आज शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक मैनपुर के तत्वाधान में प्रांतीय पदाधिकारी यशवंत बघेल के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई बैठक में 2 अक्टूबर 2021 को गरियाबंद स्थित साईं मंदिर परिसर में सत्याग्रह के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया, बैठक में उपस्थित शिक्षक साथियो ने अपनी विभिन्न मांगों को रखा, बार बार बेसलाइन आकलन आयोजित करके एवं नये नये बुतुके फरमान से शिक्षकों के मनोबल गिराया जा रहा है जिसका ब्लाक के सभी शिक्षकों ने विरोध किया है । आज के बैठक में छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पटेल ने शिक्षक साथियों से नशा पान न करने की अपील की है क्योंकि विगत कुछ घटनाओं से शिक्षक जगत की मर्यादा भंग हुई है बैठक में रामेश्वर नागेश, टीकम पटेल, पाारेश्वर पटेल, विनय कुमार साहू, अजय सेन,मो.यूसुफ,पेश्वर यादव,एजाज मेमन,निराम सिंह,हीरा लाल,भूपेन्द्र कुमार,गजेन्द्र साहू,डोमार सिंह पटेल,सोनजीत यादव,महेश राम वर्मा,विनय कुमार देवांगन,हिरन नागेश,राशिद खान उपस्थित रहें।

