कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के नेताओं ने फोन एवं ट्विटर के माध्यम से बधाई संदेश भेजे है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अजय चंद्राकर, प्रेम प्रकाश पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव सहाय संगठन प्रदेश महामंत्री पवन सहाय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल राजेश मूरत नारायण चंदेल शिवरतन शर्मा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी अमर अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई दी। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साहू, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी विधायक रजनीश सिंह आदि ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी l युवा प्रचार प्रसार प्रमुख चिंटू गुप्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी इस वर्ष अपना जन्मदिन अत्यंत सादगी के पूर्व समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ववरिष्ठ जनों के साथ मनाया
अमर अग्रवाल ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया
