चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा)। भारत एक युवा प्रधान राष्ट्र है, जहाँ 60 करोड़ से अधिक युवा है। सभी युवाओं को उनके राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सचेत करते हुए युवाओं की ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करना, यही युवा भारत का उद्देश्य है।” उक्त बातें युवा भारत सोशल मीडिया के छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी संजय गिरि नें बीते सोमवार को बड़ाबाजार चिरमिरी हाइस्कूल ग्राउंड योग परिसर में युवा भारत के जिला बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। श्री गिरि नें युवा भारत से जुड़े नए कार्यकर्ताओं से बताया कि युवा भारत संगठन युवाओं को रोजगार दिलाने, स्वावलंबी बनाने,युवाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने, गांव में परंपरागत व्यायाम की योग कक्षाएं, व्यायामशाला, अखाड़े बनाना- चलाना, प्रत्येक स्कूल- कॉलेज, छात्रावासों में युवाओं को जोड़कर उन्हें देशहित में लगाना,परंपरागत भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए योग- खेल प्रतियोगिता आयोजित करना,नशामुक्त समाज का निर्माण करना, आदर्श ग्राम निर्माण करना ही युवा भारत का उद्देश्य है। आप सभी मिलकर इन रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सही दिशा दें। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने सर्वसम्मति से क्षेत्र के सामाजिक सक्रिय कार्यकर्ता राम सहोदर को जिला प्रभारी व 20 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी का चयन किया। जिस पर सभी नें करतल ध्वनि से सहमति प्रदान किया। इस दौरान नवनियुक्त कोरिया जिला प्रभारी राम सहोदर नें बताया कि विगत कई वर्षों से हम यहां योगाभ्यास करते हुए वृक्षारोपण व रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है, अब युवा भारत से जुड़कर हम सब और सेवा कार्य कर पाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश केशरवानी,विनायक अग्रवाल,श्यामबाबू,विक्की अग्रवाल,दिलीप गुप्ता, शंभु खटीक,कमल नायक, सुप्रियो चक्रवर्ती, रामबाबू,धनलाल, हाकिम सिंह, सुभाष गुप्ता,ओमप्रकाश, मोहम्मद खलील, बल्लू गुप्ता, सचिन खटीक, सुरेश जायसवाल,महेंद्र गुप्ता, मोहन व अन्य युवा उपस्थित रहे।
युवा भारत की बैठक सम्पन्न, राम सहोदर सर्वसम्मति से जिला प्रभारी बने

