प्रांतीय वॉच

सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के 157 लाईन परिचारक, श्रेणी दो से श्रेणी एक में हुए पदोन्नत, ईडी ने दी बधाई

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग : तीज पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 157 लाइन परिचारकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 157 लाइन परिचारकों का श्रेणी दो से श्रेणी एक पर पदोन्नति आदेष कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल द्वारा जारी कर दिया गया हैं। इस अवसर पर श्री पटेल ने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को षुभकामनाएं प्रेशित करते हुए कहा कि उपभोक्ता सेवा में और अधिक समर्पित होकर तत्परता से कार्य करना है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिश्ठा के साथ काम करने की सलाह देते हुए कहा कि विद्युत विभाग के पास बड़ी जिम्मेदारी होती है और वो है उपभोक्ताओं की संतुश्टि। इसलिए सेवाकाल के दौरान हमेषा बेहतर कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। उल्लेखनीय है कि संचारण-संधारण संभाग दुर्ग के 18, भिलाई  28, .बालोद 30, बेमेतरा 09, साजा 07, दुर्ग षहर संभाग 22, भिलाई षहर पूर्व संभाग 18, भिलाई षहर पष्चिम संभाग से 09, एसटीएम संभाग भिलाई 05, परियोजना संभाग दुर्ग 01, एम.टी. संभाग भिलाई 02, सीएसडी दुर्ग 01, सीटीएल संभाग भिलाई 01, सिटी सर्कल दुर्ग 01, एमटीआरयू भिलाई  01, एसटीएम संभाग दुर्ग के 04 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। श्री पटेल ने दुर्ग क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले तीनों जिलों के आमजनों एवं गणेष उत्सव समितियों के संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी धार्मिक उत्सव एवं आयोजनों में लगने वाले पूजा पंडालों के लिये विद्युत वितरण केन्द्रों की अनुमति से अस्थाई वैध कनेक्षन ही प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *