सुनील नार्गव/मुंगेली : राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में संचालित 1080 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। 06 सितम्बर को जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में वन विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर आंगनबाड़ी केन्द्रों में नुक्कड़ नाटक, पोषण टोकरी और व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह श्रेष्ठ पोषण वाटिका को भी सम्मानित किया गया, साथ ही पोला पर्व पर बच्चों को मिट्टी के बर्तन और खिलौने बाटे गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों का और जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली एक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा दुर्गा बघेल, परियोजना अधिकारी श्रीमति मृदुला ऋषि, एकीकृत बाल विकास परियोजना पथरिया के परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा दुआ सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो के कार्यक्रर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।
जिले के 1080 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन हो रही है राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां

