देश दुनिया वॉच

अक्षय कुमार की मां की तबीयत बिगड़ी, लंदन से शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे एक्टर

Share this

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं. खबर है कि उनकी हालत नाजुक है और इसी वजह से उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने अरुणा भाटिया की ट्रीटमेंट की डिटेल्स को छि‍पाकर रखा है. शुक्रवार की शाम अक्षय की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

शूटिंग से लौट अक्षय कुमार

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को मां के बारे में खबर मिलने के बाद वह जल्द से जल्द यूके से भारत आए. अक्षय सोमवार को सुबह भारत पहुंचे थे. यूके में अक्षय कुमार फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग अक्षय के बिना भी चलती रहेगी. अब उन सीन्स को शूट किया जाएगा जिनमें अक्षय की जरूरत नहीं है.

मां के साथ बिताते हैं समय

पिछले साल अक्षय कुमार ने फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग लंदन में की थी. इस दौरान उन्होंने मां के साथ समय बिताने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि वह बिजी शिड्यूल से समय निकलकर मां के साथ समय बिताते हैं. उन्होंने लिखा था, ‘शूट के दिनों में उल्ट-फेर करके मां के साथ लंदन में समय बिता रहा हूं. भले ही आप कितने बड़े हो रहे हों या जिंदगी के साथ बिजी हों, यह मत भूलिए कि आपके मां-बाप भी बूढ़े हो रहे हैं…तो जब आप उनके साथ समय बिता सकें, बिताएं.’

इन फिल्मों में आएंगे नजर

अक्षय कुमार की फिल्म सिंडरेला की करें तो यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन बेल बॉटम फिल्म के डायरेक्टर रंजीत तिवारी कर रहे हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म रक्षाबंधन, राम सेतू, सूर्यवंशी और अतरंगी रे में नजर आने वाले हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *