मुंगेली : मुंगेली शहर आज बंद नहीं है। शहर पूर्णतः खुला हुआ है। मुंगेली शहर आज बंद का वायरल हो रहा समाचार पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शहर वासियों को शांति बनाये रखने की अपील की है। कानून के विरूद्ध किसी भी तरह के कार्य करने वालों तथा जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कल रात की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। तथा दो व्यक्तियों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी है।
मुंगेली शहर बंद की खबर भ्रामक और तथ्यहीन

