रायपुर ।केंद्र सरकार की पेट्रोलियम पदार्थ,रसोई गैस की मूल्य वृद्धि,देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं राज्य सरकार द्वारा 25% बस किराया की वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा है कि महंगाई बढ़ने से किसान एवं आम जनता का जीना दूभर हो गया है।मूल्य वृद्धि एवं महंगाई से विशेष कर किसानों के लिए कमर तोड़ने एवं कर्ज की बोझ बढ़ना स्वभाविक है।राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,अशोक ताम्रकार,गिरधारी ठाकुर, चेतन देवांगन,गोवर्धन वर्मा ,अशोक कश्यप,चंद्रप्रकाश साहू ने कहा है कि भाजपा, कांग्रेस अपने आप को किसानों का हितैषी कहलाने का डिंडोरा पिटते हैं।लेकिन केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस के दाम और बढ़ती हुई महंगाई को कम करने के लिए तैयार नहीं हैं।इससे साबित होता है कि दोनों सरकारें किसान विरोधी और जनता को लूटने वाली हैं।किसान मोर्चा के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थ,रसोई गैस के दाम और बस की किराया वृद्धि काम करें।
केंद्र और राज्य सरकार किसानों एवं जनता के लुटेरे हैं: किसान मोर्चा
