बागबाहरा : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कांग्रेस सरकार की रोका छेका की दम तोड़ती अभियान के संदर्भ में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा , महासमुंद जिले में रोका छेका फेल होने के कारण राज्य मार्ग में आवारा मवेशियों की लगातार दुर्घटनाओं में हो रही असामयिक मृत्यु तथा सड़को पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण आम जन के साथ होने वाली जनहानि एवम दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोठानो में पशुओं को रखने तथा उनके चारे की व्यवस्था के लिए प्रत्येक ब्लॉक में जनपद पंचायत के सीईओ तथा ग्राम पंचायत सचिवों को कड़ाई पूर्वक रोका छेका अभियान चलाने हेतु निर्देशित करने की मांग किया गया। रोका छेका अभियान के लिए अगर शासन द्वारा उचित पहल नहीं किया तो पूरे जिले भर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार एवम जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन सौंपने के दौरान जसराज बाला चंद्राकर के साथ महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री एवम महामंत्री अमन वर्मा उपस्थित थे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
