अक्कू रिजवी/कांकेर : ग्राम बार देवरी के भट्टी पारा स्कूल से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में पानी पिलाने के उद्देश्य से मार्ग में पाईप डाल कर मिट्टी का बड़ा ब्रेकर बना दिया था. जिससे ग्राम पोड़गांव स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की स्कूटी उक्त मिट्टी के ब्रेकर के कारण जम्प कर गई। महिला ने हेलमेट पहनी थी ,जिससे उसे कम चोट लगी है ,अन्यथा प्राणों पर संकट हो सकता था। यातायात पुलिस प्रभारी मौक़े पर पहुंच कर उक्त महिला शिक्षिका को प्राइवेट कार से जिला हॉस्पिटल भेज चुके हैं, एवं उनके परिजनों को भी सूचित कर चुके जहैं। उक्त स्थान मे दो स्कूटी सवार लड़कियाँ उक्त मिट्टी के अवैध ब्रेकर के कारण स्कूटी जम्प करने से गिर गई, जिससे उन्हें भी काफ़ी चोट आई ,ढजिसे यातायात पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार कर घर जाने की सलाह दी गयी, साथ ही उक्त ब्रेकर में लगे पाइप को मार्ग से पृथक कर मिट्टी के ब्रेकर को गाँव वालों को हटाने का आदेश दिया गया है । यातायात पुलिस स्टाॅफ द्वारा ग्राम बार देवरी की इस दुर्घटना पर तत्काल मदद करने की सारे कांकेर शहर में चर्चा एवं सराहना की जा रही है।
अवैध ब्रेकर से हुई दुर्घटनाएँ को लेकर यातायात प्रभारी ने उठाए सख्त कदम

