क्राइम वॉच

2 बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा शिक्षा विभाग का क्लर्क, फिर शादी करने से किया मना, गिरफ्तार

Share this

दुर्ग : 2 बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार महोबे (48) को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील दुर्ग के शंकर नगर इलाके में पानी टंकी के पास रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

2 साल पहले हुई पहचान
मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की पहचान सुनील से 2 साल पहले हुई थी। महिला अपने बच्चे का RTE के तहत एडमिशन कराने गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सुनील ने कहा था कि वो महिला के बच्चे का एडमिशन आसानी से करा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शूरू हो गया और कई बार सुनील ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

जान से मारने की धमकी भी मिली
महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लगातार कहता रहा कि वो उससे शादी करेगा। इस बीच महिला करीब एक साल पहले अपने पति से भी अलग हो गई और किसी दूसरे इलाके में अपने बच्चों के साथ रहने लगी। महिला बार-बार क्लर्क से कहती रही कि अब शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन सुनील कहता रहा कि कुछ दिन बाद शादी करेंगे। काफी समय बीत गया पर उसने शादी नहीं की। आखिरकार कुछ समय पहले उसने शादी से मना कर दिया और कहने लगा कि यदि महिला किसी को इस बारे में बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

2 बच्चों का बाप है क्लर्क
इससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील भी शादीशुदा है। सुनील का 12 साल का एक बच्चा है और 8 साल की एक बच्ची है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *