प्रकाश नाग/केशकाल : भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त से ठीक एक दिन पूर्व शनिवार शाम को अपनी खूबसूरती के चलते प्रदेश के मानचित्र में अपना अलग स्थान बना चुके पर्यटन स्थल टाटामारी का मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था। मानो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तरह सूर्य (केसरिया), आसमान (सफेद) व प्राकृतिक पेड़ पौधे (हरा) अपने रंगों के साथ स्वतंत्रता दिवस का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस प्राकृतिक दृश्य को जनपद पंचायत केशकाल के कर्मचारी हरिकेश साहू ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था जो कि शोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।
टाटामारी का मनोरम दृश्य: स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पूर्व आसमान में भी दिखा तिरंगा
