देश दुनिया वॉच

सहदेव-बादशाह का एलबम लांच, चंद घंटों में देखा लाखों लोगों ने

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा । इंटरनेट मीडिया के जरिए बचपन का प्यार गाने को लेकर प्रसिद्ध हुए सहदेव व सिंगर बादशाह का नया एलबम बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में वर्चुअल लांच होते ही धमाल मचा दिया है। चंद घंटों में लाखो लोगों ने कई बार देखा। साथ ही एलबम को लोग पसंद भी कर रहे हैं। एलबम लांच के बाद सहदेव के गांव उरमापाल में खुशी का महौल है और लोग यूट्यूब में एलबम को सर्च कर रहे हैं और स्थानीय वाट्सएप ग्रुप में वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। छिंदगढ़ ब्लाक मुख्यालय से महज 10 किमी दूर स्थित उरमापाल गांव निवासी सहदेव दिरदो आज किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। उसके एक गाने ने उसे इंटरनेट मीडिया का स्टार बना दिया और अब उसका नया एलबम लांच हुआ है। बालीवुड सिंगर बादशाह ने उसे गाने की शूटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था, जहां दो दिन तक एलबम की शूटिंग हुई थी, जिसमें बादशाह के अलावा आस्था गिल भी हैं। एलबम में बचपन के प्यार गाने को रिमिक्स बनाया गया। एलबम को बादशाह ने अपने आफिशियल यू-ट्यूब से लांच किया और चंद घंटों में लाखों लोगों ने देखा व पसंद किया। इंटरनेट मीडिया में हिट होने के बाद सहदेव इंडियल आइडल के मंच पर भी दिखा था और सहदेव अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। फिलहाल वह मुंबई में एक शूटिंग के लिए गया हुआ है। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिल चुका है और उसने अपना गाना भी मुख्यमंत्री को गाकर सुनाया था।

एलबम में दिखा सहदेव का नया अवतार

बादशाह के साथ एलबम में सहदेव दिरदो का नया अवतार देखने को मिला है। आज वो एलबम में रैप कर रहा है और बिंदास गाने के साथ डांस कर रहा है। जब गाना उसका हिट हुआ और बादशाह ने बुलाया था उस वक्त सहदेव बात करने से शर्माता था और गाने के अलावा कुछ ज्यादा नहीं बोल पाता था। अब उसका मनोबल बढ़ा है और एलबम में एकदम नया लुक देखने को मिला।

स्वजनों व ग्रामीणों में उल्लास का माहौल

सहदेव का पहला एलबम लांच होते ही गांव में उल्लास का माहौल है। ग्रामीण भीमा मरकाम व सूर्यकांत ने बताया कि नया एलबम लांच होने की जानकारी थी। गांव में इंटरनेट धीमी गति से चलता है, लेकिन सुबह से एलबम लांच होने का इंतजार था और जैसे ही यह लांच हुआ तो उसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग अपने मोबाइल में एलबम देखने लगे। सहदेव को हीरो टाइप देखकर काफी अच्छा लगा। हम लोग चाहते हैं कि सहदेव इसी तरह गांव का नाम रोशन करें।

दूसरे के फोन पर देखा भाई का पहला एलबम

सहेदव के घर में न तो टीवी है और न ही फोन। हाल ही में बादशाह से मिलकर वापस लौटने पर मोबाइल उपहार के तौर पर मिला। वह मोबाइल सहदेव के पास है। ऐसे में घर पर मोबाइल नहीं है, लेकिन उसकी बहनों को पता था कि आज एलबम लांच होगा। सहदेव की बहन लक्ष्मी ने बताया कि सुबह से कुछ ग्रामीणों का घर पर आना-जाना लगा था और सभी को नया एलबम लांच होने का इंतजार था। लांच होने पर दूसरे के मोबाइल से गाना देखा जो काफी अच्छा लग रहा है।

लड़के प्रोत्साहित होंगे

हमारे छोटे से गांव का लड़का सहदेव ने देश में नाम रोशन किया है, अपना और अपने परिवार के साथ गांव का भी नाम रोशन हुआ है। काफी खुशी हो रही है कि उसका नया एलबम लांच हुआ है। सहदेव को देखकर और भी लड़के प्रोत्साहित होंगे। हमारे द्वारा भी सहदेव को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वह और आगे बढ़ सके।

– राजेश कोर्राम, सरपंच पति उरमापाल

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *