
बीजापुर ब्यूरो (समैया पागे ) l विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने नगर के महादेव तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया तथा सभी कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होने महादेव तालाब के चारों ओर किनारे पर समतलीकरण करने सहित रनिंग वॉक पॉथवे तथा अन्य कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से सुनिश्चित किये जाने कहा। ज्ञातव्य है कि जिला मुख्यालय बीजापुर नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक सरोवर महादेव तालाब के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण हेतु 5 करोड़ 70 लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है। उक्त महत्वाकांक्षी कार्य का भूमिपूजन विगत 21 जून को मुख्यमंत्री भूपेश के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में किया गया है। इस ऐतिहासिक सरोवर महादेव तालाब को जनभावना के अनुरुप विकसित एवं सौंदर्यीकरण करने की दिशा में उन्नयन कार्य सहित रनिंग पॉथवे, चौपाटी, फूड कोर्ट, चिल्ड्रन पार्क, गार्डन, पार्किंग ईत्यादि को सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा।
